Crime NewsGiridihHazaribaghJharkhand

हजारीबाग: विष्णुगढ़ निवासी प्रवासी मजदूर सोबरन महतो की ट्रेन से गिरकर मौत

Hazaribagh: जिले के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी क्रम में विष्णुगढ प्रखंड के मजदूर की  गुजरात से घर लौटने के क्रम में गुरुवार सुबह हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विष्णुगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरैयाटांड निवासी सरयू महतो के 38 वर्षीय पुत्र सोबरन महतो की गुजरात से घर लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में है तो वहीं गांव वाले भी शोक में हैं. ट्रेन से गिरने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं मृतक सोबरन महतो अपने पीछे पुत्र सुनिल कुमार(16) एवं पुत्री लक्ष्मी कुमारी(14) को छोड़ गए हैं.  इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने घटना को दुःखद बताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है और कहा है कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. 16 अक्टूबर को भी विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बन्दखारो के प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हुई हैं,जिनका शव अभी भी मलेशिया में पड़ा है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में भेलवाघाटी पुलिस ने महिला नक्सली सुनीता को दबोचा

Related Articles

Back to top button