
Ranchi : नर्सिंग कौशल कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. कुल 3,699 छात्राएं अगले चरण के लिए चयनित की गयी हैं. बाकी छात्राओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से https://app.prejha.org/signin.php पर जाकर जान सकती हैं. परीक्षार्थी एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 जारी किया गया है.
इस पर कॉल कर रिज़ल्ट, काउंसेलिंग एवं नामांकन की जानकारी हिंदी के साथ राज्य की स्थानीय भाषा में प्राप्त की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में कोविड का एक भी मरीज नहीं, 25 पोस्ट कोविड मरीजों का चल रहा इलाज
8 नर्सिंग कौशल कॉलेजों की 960 सीटों के लिए हुई थी परीक्षा
झारखंड की युवतियों को नर्सिंग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोज़गारमुख़ बनाने के क्रम में प्रेझा फ़ाउंडेशन (कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष परियोजना परिवहन) द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेजों में लिखित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था.
उसमें राज्य के 22 जिलों में 23 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कुल 8 नर्सिंग कौशल कॉलेजों की 960 सीट के लिए 6,306 युवतियों ने लिखित परीक्षा दी थी. परीक्षा का आयोजन पूर्णतः कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों को देखते हुए किया गया था.
इसे भी पढ़ें:रायपुर में बनी थी साजिश, झारखंड से जुटाया सामान और फिर पटना में किये थे सीरियल Bomb Blasts
मुख्यमंत्री का रहता है ध्यान
नर्सिंग कौशल कॉलेजों के संचालन, वहां अध्ययन कर रहीं झारखंड की मेहनती एवं होनहार बेटियों के प्रशिक्षण एवं नियोजन पर विशेष ध्यान एवं उचित मार्गदर्शन मुख्यमंत्री प्रदान करते रहते हैं. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नर्सिंग कौशल कॉलेज की छात्राओं को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया था. परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रेझा फ़ाउंडेशन की
अन्य कल्याणकारी योजना जैसे आइटीआइ कौशल कॉलेज एवं कल्याण गुरुकुल के बारे में लोगों को बताया गया था. ज्ञात हो कि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल के 238 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर रोज़गार के लिए रवाना किया था.
कल्याण गुरुकुल झारखंड के बेरोज़गार युवाओं को 3 महीने का प्रशिक्षण देकर रोज़गार प्रदान करता है. कल्याण गुरुकुल की जानकारी भी ऊपर दिये हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर लिया जा सकता हैं.
नर्सिंग कौशल कॉलेज वंचित समुदाय, विशेषकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को बेहतर व्यवस्था, सुरक्षित वातावरण में बेहतर नर्सिंग शिक्षा देने के साथ शतप्रतिशत रोज़गार प्रदान करता है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन से मिले काउंसल जनरल ऑफ जापान,निवेश पर हुई चर्चा




