
Ranchi : चाय पीना तो हर किसी को ही पसंद होता है, लेकिन क्या आपको मालूम है चाय बनाने के बाद जिस टी बैग को हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं उनको हम और भी कई तरह से प्रयोग में ला सकते हैं? आइयें जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिसे जानने के बाद आप कभी भी टी बैग को बेकार समझकर फेंक देने की गलती नहीं करेंगे.
पास्ता बनाते समय करें इस्तेमाल

अगली बार आप जब कभी पास्ता बनाएं तो आप इसमें यूज किया हुआ टी बैग इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पास्ता के लिए पानी उबालते समय उस पानी में टी बैग को डिप करें और निकाल दें. इससे जब आप इस पानी में पास्ता बॉयल करेंगे तो यह उसमें एक डिफरेंट फ्लेवर एड करेगा जो खाने में बहुत अच्छा भी लगेगा.
पौधों में कर सकते हैं इस्तेमाल

टी बैग को फेंकने के बजाय आप इसे पौधों की खाद में मिला दें. यह खाद को उपजाऊ बनाते हैं. आप चाहे तो इसे पानी में बॉयल करके उस पानी को पौधों को दे सकते हैं. यह पौधों को किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करता है.
जूतों में से बदबू को करें दूर

आप इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को अपने जूतों में डालकर उसकी बदबू दूर कर सकते हैं. टी बैग को जूतों में रखने से यह बदबू को सोख लेता है. आप चाहें तो इसे फ्रिज व डस्टबिन में भी इनको इस्तेमाल कर सकते है. इसके इस्तेमाल से बदबू दूर हो जाती है.
शीशे को करें साफ

टी बैग्स से आप अपने घर की खिड़कियों के शीशे, गाड़ी के शीशे और किसी भी तरह के शीशे को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप यूज्ड टी बैग्स को शीशों पर रगड़ें, यह उन्हें बिल्कुल चकाचक कर देंगे.
पेडिक्योर, मेनिक्योर

चाय में ऐसे गुण होते हैं जो आसानी से मृत त्वचा को हटाने में मदद करते हैं और इसके साथ ही एंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा के कायाकल्प में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल कर आप अपने हाथों और पैरों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं. इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी डालें, फिर उसमें टी-बैग डाल दें. जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो अपने पैर उसमें भिगो लें. इससे पैरों की बदबू दूर हो जाएगी और वे कोमल हो जाएंगे.
आंखों की लालिमा

थकावट की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं. आंखों की इस लालिमा को टी-बैग दूर कर सकता है. टी-बैग को कुछ समय ठंडे पानी में डालकर रखें फिर इसको आंखों पर रख लें. इससे आंखों की थकावट दूर हो जाएगी.
सनबर्न में करें इस्तेमाल

गर्मियों में अगर आपको सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़े तो टी-बैग को कुछ समय उस हिस्से पर रखें. इससे सनबर्न में राहत मिलती है.




