Corona_UpdatesJharkhandRanchi

रिम्स में कोविड का एक भी मरीज नहीं, 25 पोस्ट कोविड मरीजों का चल रहा इलाज

Ranchi : कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है. लगातार नये मामले सामने भी आ रहे हैं. पोस्ट कोविड मरीजों के आने का सिलसिला भी कम नहीं हो रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिम्स में पोस्ट कोविड के 25 मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है.

इसे भी पढ़ें:गांधी मैदान बम ब्लास्ट केसः रांची के इम्तियाज समेत 4 आतंकियों को फांसी की सजा, 2 को उम्रकैद, 2 दो 10 साल की सजा

इसके बाद रांची में कोविड पॉजिटिव के 38 एक्टिव केस बचे हैं. वहीं झारखंड की बात करें तो राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 108 है.

ऐसे में फेस्टिवल के दौरान लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है. चूंकि दुर्गा पूजा के बाद कोरोना के नये मामले तेजी से बढ़े हैं. बताते चलें कि रिम्स में ब्लैक फंगस का भी एक मरीज इलाजरत है.

इसे भी पढ़ें:राहत की बात – झारखंड में 2020 के मुकाबले दुष्कर्म की घटनाओं में 7 फीसदी की कमी, कोल्हान में भी 15% मामले कम हुए

Related Articles

Back to top button