JharkhandJHARKHAND TRIBESRanchi

अब सप्ताह में छह दिन होगा टाटा- राउरकेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने दी मंजूरी

Ranchi: अब सप्ताह में छह दिन टाटा राउरकेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. 22 नवंबर से ट्रेन का परिचालन छह दिन होगा. इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी मंजूरी दी है. वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है. लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगो की मांग रही है कि टाटा राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन हो.

इस सूचना के साथ ही जानकारी दी गयी है कि ट्रेन नंबर 08145 टाटा राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शनिवार को छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. ट्रेन नंबर 08145 टाटा राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन टाटानगर स्टेशन से दोपहर 3: 35 बजे खुलेगी, चक्रधरपुर स्टेशन शाम पांच बजे, सोनुवा स्टेशन शाम 5: 23 बजे, गोइलकेरा स्टेशन शाम 5: 38 बजे और राउरकेला स्टेशन शाम 7: 35 बजे पहुंचेगी.

जबकि, ट्रेन नंबर 08146 राउरकेला टाटा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रविवार को छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. ट्रेन नंबर 08146 राउरकेला टाटा मेमू पैसेंजर स्पेशल राउरकेला स्टेशन से सुबह 5: 10 बजे रवाना होगी और गोइलकेरा स्टेशन सुबह 6: 39 बजे, सोनुवा स्टेशन सुबह 6: 56 बजे, चक्रधरपुर स्टेशन सुबह 7: 35 बजे और टाटानगर स्टेशन सुबह 9: 20 बजे पहुंचेगी.

इन स्टेशनों में होगा ठहराव: टाटानगर, आदित्यपुर, गम्हरिया, बिरबास, सिनी, महालीमुरूप, राजखरसवां, बड़ाबंबों, चक्रधरपुर, लोटापहाड़, सोनुवा, टुनिया, गोइलकेरा, डेरवा, पौसेता, घागरा, मनोहरपुर, जराईकेला, भालूलता, बिसरा, राउरकेला.

Related Articles

Back to top button