1st Lead2nd LeadCrime NewsJharkhandJharkhand StoryJHARKHAND TRIBESKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTODAY'S NW TOP NEWSTOP SLIDER

NEWS WING IMPACT: सीमा पात्रा बीजेपी से निष्कासित, पीड़िता सुनीता के जख्मों की जांच करेगा फॉरेंसिक

Ranchi : आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा द्वारा घर में काम करने वाली सुनीता खाखा को प्रताड़ित करने के मामले में भाजपा ने एक्शन लेते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बता दें कि इस खबर को न्यूज विंग ने प्रमुखता से दिखाई थी. जिसके बाद प्रशासन और पार्टी के सदस्य रेस में आये और सीमा पात्रा के खिलाफ कार्रवाई हुई. बता दें कि सीमा पात्रा पर एक आदिवासी घरेलू काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़ें: हैवानियत भी शरमा जाए, ऐसी है रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा की करतूत (पार्ट 1) 

बता दें कि सुनीता अभी रिम्स के सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है. उसे किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है, और सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी को लगाया गया है. सुनीता के जख्मों की जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से परामर्श लिया जाएगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर मेडिकल बोर्ड भी गठित किया जाएगा.

विवेक आनंद बास्के की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में मामला दरज किया गया था. जिसकी जांच हटिया डीएसपी राजा मित्रा को आइओ बनाया गया है. आज पीड़िता का 164 का बयान दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी बेटी से मुंह से साफ करवाया पेशाब, दर्जनों जख्म लिए जिंदगी-मौत से जूझ रही सुनीता, अपने बेटे को भी मनोरोगी बता रिनपास में कराया भर्ती- देखें वीडियो (पार्ट-2)

Related Articles

Back to top button