Crime NewsDhanbadJharkhandLead NewsNEWS

धनबाद : कोयला चोरी को लेकर CISF और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, पथराव के बाद फायरिंग

Dhanbad : चांदमारी बस्ती में कोयला चोरी को लेकर सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच सोमवार की शाम भिड़ंत हो गई. कोयला चोरों का पीछा करते बस्ती में पहुंचे सीआईएसएफ जवानों ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. जवानों की पिटाई से पांच-छह ग्रामीण जख्मी हुए हैं. जिनमें पिटाई में छोटू कुमार, सुमंती देवी, लता देवी, प्रदीप तुरी, पौवा साव के अलावा अन्य लोग घायल हो गए. इधर, ग्रामीण और सीआईएसएफ के भिड़ंत को लेकर धनसार और झरिया पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही.

जानकारी के मुताबिक, बस्ताकोला आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार की शाम कुछ बाइक सवार कोयला चोरी करने घुसे थे. गश्ती में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने कोयला चोरों को ललकारा. इसके बाद बाइक सवार कोयला चोर वहां से भाग निकले. बाइक सवारों का पीछा करते हुए सीआईएसएफ जवान इंस्पेक्टर जेएल मीणा की अगुवाई में बस्ती में घुसकर लाठीचार्ज शुरू कर दिया. ग्रामीणों को खदेड़ते हुए जवान चांदमारी और विक्ट्री बस्ती तक जा पहुंचे. जवानों की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भगदड़ मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने सीआईएसएफ पर पथराव कर दिया. बचाव में सीआईएसएफ की ओर से तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई. सीआईएसएफ ने चांदमारी बस्ती और विक्ट्री बस्ती से भारी मात्रा में चोरी का कोयला भी जब्त किया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला चोरी की आड़ में सीआईएसएफ जवानों ने निर्दोष लोगों को पीटा.  आरोप है कि पिटाई में घायल पत्नी का इलाज करने गए छोटू भुइयां को पकड़ कर सीआईएसएफ ने बुरी तरह से पीटा. इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. सभी एकजुट होकर जवानों पर पथराव करने लगे. पथराव से बचने के लिए सीआईएसएफ ने हवाई फायरिंग की.

इसे भी पढ़ें: NEWS WING IMPACT: सीमा पात्रा बीजेपी से निष्कासित, पीड़िता सुनीता के जख्मों की जांच करेगा फॉरेंसिक

 

Related Articles

Back to top button