Corona_UpdatesLead NewsNational

वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइंस जारी: दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर के पास ही लगेगा टीका

डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइंस जारी

New Delhi : कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में जोरशोर से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. वहीं इससे कोरोना के केस में गिरावट भी दर्ज की गई है बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में लगभग 31 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

इसे भी पढ़ें: त्योहारों को लेकर जारी गाइडलाइन का हो सख्ती से पालन, अभी थोड़ी सी लापरवाही से स्थिति हो सकती है विस्फोटकः हाइकोर्ट

अब होगी डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन

वहीं, इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सरकार ने डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं. इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इस दौरान भी सभी नियमों का पालन किया जाएगा.

इस प्रस्ताव के तहत कम्युनिटी सेंटर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेंटर, पंचायत बिल्डिंग, स्कूल की इमारत आदि में केंद्र स्थापित किए जाएंगे और वहीं कोरोना के टीके लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: मंत्री आलम ने कहा- मनरेगा में कागजों पर हो रहा काम, मनरेगा कर्मचारी महासंघ खफा, जारी किया श्वेत पत्र

पहले से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक 60 साल से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को उसके घर के पास ही टीका लग सकेगा. इसके अलावा 60 साल से कम आयु के दिव्यांगों को भी उनके घर के नजदीक ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए वे अन्य लोगों की तरह पहले से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:T20 World Cup का Theme Song लांच, विराट-पोलार्ड, राशिद-मैक्सवेल दिखे नए अवतार में, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button