DhanbadJharkhandNEWS

धनबाद : शराब लेकर पहुंचे दोस्त घर, शराब पिलाया और हत्या करके फरार

Dhanbad: धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र में बीती रात दो शराबियों ने मामूली विवाद होने पर चांदो यादव नामक व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गए. हत्यारे होरलाडीह के बताए जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा 4 नंबर पावर हाउस के समीप रहने वाले चांदो यादव के घर बीती रात दो व्यक्ति आए. वह अपने साथ शराब लेकर आए थे. उन्होंने चांदो यादव को भी साथ में शराब पीने का ऑफर किया. पुलिस का कहना है कि इसके बाद उनलोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. मामूली विवाद बढ़ता ही गया, जिसके बाद दोनों हत्यारों ने तेज धारदार हथियार से चांदो यादव की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद दोनों हथियार लेकर वहां से भाग निकले. पुलिस का कहना है दोनों हत्यारे होरलाडीह के रहने वाले बताए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button