
Jamshedpur : भाजमो उलीडीह मंडल की ओर से मंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच सरकार की लाभकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया. इस अभियान के तहत मंडल कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न इलाकों में लाभार्थियों का राशन कार्ड बनवाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में देशबंधू लाइन उलीडीह के 20 लाभुकों का राशन कार्ड बनवाया गया. मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड का लाभ दिलाने के लिए उनसे मूल दस्तावेज और पहचान पत्र लिया जा रहा है. मौके पर भाजमो उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता सिंह, गणेश शर्मा, राहुल प्रसाद, माना महापात्रा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सरयू राय की पहल पर जुस्को शहर की जर्जर सड़कों की करेगी मरम्मती




