
Ranchi: भाकपा माओवादी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते को खाना पहुंचाने वाले को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चतरा जिले के लावालौग थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी गिरफ्तार नक्सली रघु सिंह भोक्ता के पास से नक्सल साहित्य और मोबाइल बरामद किया गया है. चतरा एसपी को सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन के कमांडर गौतम पासवान, इंदल गंझू, मनोहर गंझू, अमर उर्फ धीरू, अजय यादव उर्फ नंदू जी और रंजीत अपने दस्ते के साथ लावालौग थाना क्षेत्र के जंगल में भ्रमणशील है. सूचना पर जिला पुलिस, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया, अभियान के दौरान नावाडीह के पास जंगल में एक व्यक्ति झोला लेकर जाते हुए देखा गया. जो पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि पुलिस घेराबंदी कर दबोच लिया. झोला में 20 व्यक्तियों का खाना था. जो माओवादी संगठन के लोगों को पहुंचाने जा रहा था. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब भी इलाके में मनोहर गंझू अपने टीम के साथ इलाके में आता है तो उसको खाना राशन और अन्य समान उपलब्ध करवाता है. साथ ही सुरक्षाबलो के आने जाने की सूचना देता है. आरोपी द्वारा नक्सली को खाना पहुंचाने का काम किया जाता था, पुलिस की टीम आरोपी नक्सली के निशानदेही पर उसके घर से नक्सल साहित्य बरामद किया है. मामले में लावालौग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के आरोप में तीन गिरफ्तार




