
Ranchi: चतरा पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद ब्रिकी के आरोप में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो तस्कर और एक अन्य शामिल हैं. आऱोपी सदर औऱ वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर स्थित यादव होटल के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आऱोपी के पास से 27 पुड़िया में बंद 5.32 ग्राम ब्राउन सुगर, 2530 रुपया नकद, मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त बाईक बरामद किया गया है. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस आऱोपी के पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले को लेकर जल्द खुलासा कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: हेमंत बोले- हमने ईडी से पूछा, यह मामला क्या सिर्फ दो साल का? वो बोले- नहीं, हमने कहा-फिर दूध का दूध और पानी का पानी कीजिए




