
Jamshedpur : प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को आईटी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली डीलरों को उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रशिक्षक केदार पातर ने बताया कि इसके तहत सभी डीलरों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है.
इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, कैंसिल चेक बैंक पासबुक और दो पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी आदि लिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डीलरों को सीएससी प्रणाली के तहत आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभुकों को लाभ देने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि सभी डीलर लाभुकों को इन सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सरलता हो. इस कार्यक्रम के तहत 19 पंचायत के सभी डीलरों को प्रशिक्षण दिया जाना है.
ये भी पढ़ें- पोषण सखी मानदेय: कुपोषण पूरे राज्य का मामला, समेकित विचार कर लेंगे निर्णय : जोबा मांझी




