
Giridih: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मंगलवार को यौन शोषण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यौन शोषण का आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ टुन्नी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था. पिछले दिनों आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी एन्जॉय करता नजर आ रहा था. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अभिषेक सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफल रही. मिली जानकारी के अनुसार यौन शोषण का आरोपी अभिषेक सिंह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ सिहोडीह की एक विवाहिता ने केस दर्ज कराया था। जिसमें विवाहिता ने थाना को दिए आवेदन में अभिषेक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिषेक ने उसके पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर एक बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण किया था.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह किसान मंच ने सांसद और विधायकों के खिलाफ झंडा मैदान में दिया धरना, कहा- अधिकारियों की मनमानी चरम पर




