
Giridih: रजिस्ट्रर टू के मुद्दे पर पिछले कई महीनों से आंदोलनरत किसान मंच ने मंगलवार को शहर के झंडा मैदान में धरना दिया. किसान मंच के इस धरने में देवेन्द्र यादव, अब्दुल अंसारी, अनिता हांसदा, जागेशवर ठाकुर, सूजीत दास, वासुदेव मंराडी भी शामिल हुए. धरने में शामिल जिले भर के किसानों ने स्थानीय सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर जमकर हमला बोला. किसान नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में पूरे राज्य में अधिकारियों की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है. हालात ऐसे है कि सांसद और विधायक भी किसी अधिकारी के खिलाफ कुछ बोलना तक जरुरी नहीं समझते.
इसे भी पढ़ें: राज्य के मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों की होगी जांच, पांच टीम गठित
सांसद और विधायकों के अपने सरकारी काम अधिकारी वक्त पर कर रहे है तो अधिकारियों को टाईट सांसद और सत्तारुढ़ दल के विधायक क्यों करें जबकि किसान मंच का आंदोलन जिस मुद्दे को लेकर हो रहा है वह किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. लेकिन जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और किसानों की परेशानी को दूर करने की कोई पहल नहीं होना बेहद आश्चर्यजनक है. साथ ही अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. धरने में संचित कुमार, अन्ना मुर्मु, थांबी मंडल, महादेव विश्वकर्मा, सरजू हांसदा, तैयब समेत कई किसान शामिल हुए.




