JharkhandRanchi

ग्रामीण विकास मंत्री के आवास पर धरना पर बैठे मनरेगा कर्मी, मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल

Ranchi: राज्यभर के मनरेगा कर्मचारी सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के रांची स्थित आवास के समक्ष धरना पर बैठ गये हैं. 22 जुलाई से सेवा स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मियों ने इस अवसर पर एक स्वर पर कहा कि अगर मांग पूरे नहीं हुई तो सरकार को अर्श से फर्श पर लाने का काम करेंगे. मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि मनरेगा कर्मी इस बार सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और वेतनमान के लिए आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के बहकावे में मंत्री इरफान अंसारी अनर्गल बयान दे रहे और कह रहे है कि तीन वर्ष के पहले मानदेय बढाने का कोई प्रावधान नहीं है. जबकि, दूसरे राज्योंं हर साल मनरेगा कर्मियों को 10 फीसदी तक मानदेय बढ़ जाता है. स्वयं झारखंउ सरकार के मनरेगा कोषांग के कर्मियों को ग्रेड-पे की सुविधा मल रही है, जबकि वास्तविक कामगार को पुछा नही जा रहा है. उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण वार्ता कर अविलंब उनकी मांगों को पूरा कराने का ठोस आश्वासन दिया जाना चाहिए, अन्यथा हड़ताल को नहीं तोड़ा जायेगा.

Related Articles

Back to top button