
Giridih: भादो अमावस्या के मौके पर गिरिडीह के कुटिया गली रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव की शुरुवात सोमवार को एक साथ कई धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ. सोमवार दोपहर को सबसे पहले जहा दादी का मेहंदी उत्सव मनाया गया. इसमें बड़ी संख्या में सुहागिनों ने सुहाग का लाल जोड़ा पहन कर दादी राणी सती के मूर्ति के हाथो में मेंहदी लगाई, तो महिलाओ ने वही मेंहदी अपने अपने हाथो में भी रची. मेहंदी उत्सव लोकगीत के साथ पूरा किया गया. आयोजन को लेकर राणी सती जी सेवा समिति के सचिव राकेश मोदी और मुकेश जालान के नेतृत्व में ही महिलाओ ने मेंहदी लगाने की रस्म को पूरा की. वही देर शाम मंदिर में दादी का अखंड ज्योत जलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तो ने अखंड ज्योत के समक्ष दादी जी का आह्वान हुए पूर्णाहुति दिया. और सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा. देर रात तक भजनों की रसवर्षा के बीच अखंड ज्योत के समीप पूजा अर्चना का दौर जारी रहा. जबकि कई भक्तो द्वारा दादी को स्वामनी के साथ छप्पन भोग भी अर्पण किया गया. इस दौरान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर की सजावट भी बेहद आकर्षक तरीके से किया गया था. इधर आयोजन को लेकर सेवा समिति के प्रदीप अग्रवाल, मनोज जालान समेत अन्य सदस्यों की भूमिका बेहद खास रही.





