
Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के विस्तारीकरण के लिए जमीन की जरूरत है. इसके लिए जिला प्रशासन, रांची की ओर से पहल भी हो रही है. भू- अर्जन (वाद सं- 06/2008-09, 07/2008-09, 08/2008-09) प्रक्रिया के तहत मुआवजा के साथ जमीन का अधिग्रहण भी किया गया है. पर इसके बावजूद अतिक्रमणकारी इसमें बाधा बन रहे हैं. अंचल पदाधिकारी, नामकुम (रांची) के मुताबिक भूमि अर्जन के बावजूद अतिक्रमणकारियों का दखल कब्जा बरकरार है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के विस्तारीकरण से प्रभावित व्यक्तियों को बंदोबस्ती पर्चा निर्गत है. अंचल कार्यालय की ओर से अब इस संबंध में कहा गया है कि 30 अप्रैल 2023 तक अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण हटा लें. ऐसा नहीं करने पर जिला प्रशासन एक्शन लेगा. लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के सुसंगत धारा के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
इतने लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण
सीओ कार्यालय के मुताबिक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के विस्तारीकरण के लिए हेथू मौजा में जमीन की जरूरत है जिस पर अतिक्रमण है. कार्यालय की ओर से 126 विस्थापितों की सूची जारी करते कहा गया है कि इन लोगों ने अर्जित जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है. इनमें संतोष प्रसाद शर्मा, दीपिका झा, बिनीता देवी, संजय सिन्हा, साधो उरांव, जतरा लिंडा, पंचु साहू, धरमू खलखो, फौदा तिर्की, पंचु लोहरा, करमा लोहरा, वीरसा टोप्पो सहित अन्य विस्थापितों के भी नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में गहराता जा रहा है जलसंकट, पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन मौन




