
Ranchi: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का मंगलवार को एमजीएम अस्पताल चेन्नई में प्रबंधन एवं चिकित्सक के निगरानी में फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण किया गया. डॉक्टरों की टीम ने लगभग छह घन्टे की मशक्कत से ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल रहा. जगरनाथ महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. जानकारी शिक्षा मंत्री के बेटे ने दी. मंत्री को अगले दो सप्ताह के लिए आइसीयू में निगरानी में रखा जाएगा.
इसे भी पढ़ें:मंत्री रामेश्वर उरांव कोरोना पॉजिटिव पाये गये, विशेष सत्र में नहीं ले सकेंगे भाग
कोरोना संक्रमण के कारण लंग्स हुई थी खराब
जानकारी हो कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आयी थी. कोरोना संक्रमण की वजह से उनके लंग्स पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था. जगरनाथ महतो एमजीएम में फेफड़ा प्रत्यारोपण करानेवाले पांचवें मरीज हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन ओवैसी ने
इससे पहले अस्पताल में दाखिल कराने के बाद फेफड़े के लिए दाता की तलाश की जा रही थी. मंगलवार को एमजीएम अस्पताल, चेन्नई में ही डोनर मिल गया. इसके बाद मंगलवार को ही देर रात उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया. मंत्री के साथ चेन्नई गए उनके बेटे अखिलेश महतो ने बताया कि डोनर मिलने के बाद अस्पताल के चिकित्सक ट्रांसप्लांट के लिए जांच तथा अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. उसके बाद उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ.
इसे भी पढ़ें:बिहार चुनाव : चिराग पासवान ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है…




