BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार  चुनाव : चिराग पासवान ने कहा,  यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है…

पासवान खुद को PM मोदी का हनुमान बता चुके हैं. चुनावी तैयारियों के बीच उन्होंने कहा था कि वह खुद को PM मोदी का हनुमान समझते हैं

 Patna :  बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदीजी पर भरोसा जताया है. जो परिणाम आये हैं उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है. बता दें कि पासवान खुद को PM मोदी का हनुमान बता चुके हैं. चुनावी तैयारियों के बीच उन्होंने कहा था कि वह खुद को PM मोदी का हनुमान समझते हैं.

बता दें कि बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से  चिराग पासवान खुश हैं  चिराग ने ट्वीट करके भाजपा को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव: एनडीए को लगभग 40 प्रतिशत, महागठबंधन को 37 फीसदी वोट मिले

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : सुबह होते-होते बुझ गया ‘लालटेन’, एनडीए को पूर्ण बहुमत, 74 सीटों पर खिला कमल

लोजपा  के लिए चुनावी नतीजे कुछ खास नहीं रहे

जान लें कि चिराग पासवान की लोजपा  के लिए चुनावी नतीजे कुछ खास नहीं रहे, लेकिन उन्हें लगता है कि पार्टी मजबूत हुई है. कहा  कि सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े. पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है. लोजपा इस चुनाव में ‘बिहार1st बिहारी1st’ के  संकल्प के साथ उतरी थी. पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है. इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है. जनता का धन्यवाद

चिराग ने एक अन्य ट्वीट किया कि मुझे पार्टी पर गर्व है कि सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं. हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया. जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है. बिहार की जनता का धन्यवाद.

 

Related Articles

Back to top button