JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

मंत्री रामेश्वर उरांव कोरोना पॉजिटिव पाये गये, विशेष सत्र में नहीं ले सकेंगे भाग

सोमवार को मंत्री उरांव नये कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकली थी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे

 Ranchi :   राज्य के खाद्य-आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया है. वे अब विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को भाग नहीं ले सकेंगे. उन्होंने कहा है कि जो भी पिछले कुछ दिन से उनके सम्पर्क में आये हैं वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें.

नये कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकली थी

मालूम हो कि सोमवार को मंत्री उरांव नये कृषि बिल के ख़िलाफ़ ट्रैक्टर रैली निकली थी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इस सूचना के बाद अब सभी को अपना टेस्ट करवाना पड़ सकता है.

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा  है कि मंत्री श्री उरांव को मेडिका में देर शाम भर्ती कराया गया है. यहां उनकी स्थिति और स्वास्थ्य अच्छा  है. चिंता करने की कोई बात नहीं है.

इसे भी पढ़ें :  बिहार चुनाव :  तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन  ओवैसी ने  

Related Articles

Back to top button