
Ranchi : राज्य के खाद्य-आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया है. वे अब विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को भाग नहीं ले सकेंगे. उन्होंने कहा है कि जो भी पिछले कुछ दिन से उनके सम्पर्क में आये हैं वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें.
आज मेरा करोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है, एतिहात के तौर पर मैं मेडिका शिफ़्ट हो गया हुँ। जो भी हाल के दिनों में मेरे सम्पर्क में आए हैं, वो कृप्या अपना टेस्ट करवा लें। आप सबसे मेरा आग्रह है मुझे फ़ोन ना करें, मेरे स्वास्थ्य की जानकारी आपको मिलती रहेगी।
— Dr. Rameshwar Oraon (@DrRameshwarOra1) November 10, 2020
नये कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकली थी
मालूम हो कि सोमवार को मंत्री उरांव नये कृषि बिल के ख़िलाफ़ ट्रैक्टर रैली निकली थी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इस सूचना के बाद अब सभी को अपना टेस्ट करवाना पड़ सकता है.
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि मंत्री श्री उरांव को मेडिका में देर शाम भर्ती कराया गया है. यहां उनकी स्थिति और स्वास्थ्य अच्छा है. चिंता करने की कोई बात नहीं है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन ओवैसी ने




