
NewDelhi : बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के कई राज्यों में हुए उपचुनावों में साफ मोदी लहर देखने को मिली है. बिहार चुनाव में भाजपा के एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहा, दूसरी तरफ उपचुनाव में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में से 19 पर भाजपा ने कब्जा जाम लिया है.
उत्तर प्रदेश की बात करें तो सात सीटों में से छह पर भाजपा ने बाजी मार ली. इसके अलावा गुजरात में क्लीन स्वीप करते हुए सभी आठ सीटें भाजपा ने जीत ली. जान लें कि 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की. खासकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मणिपुर में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने कहा, बिहार ने दुनिया को बताया, लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है
गुजरात में क्लीन स्वीप, एमपी में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी अव्वल रही
मध्य प्रदेश में 28 सीटों में से 19 सीटें भाजपा ने जीत ली. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के 28 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये सीटें खाली हुई थीं. इन कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं. इन विधायकों की जीत के बाद अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार स्थिर हो गयी है.
गुजरात में जीते सभी प्रत्याशी कांग्रेस के बागी हैं, जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. सभी भाजपा के टिकट पर लड़कर फिर विधायक बन गये.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन ओवैसी ने
मणिपुर और कर्नाटक में भी विजय
इन सीटों के अलावा कर्नाटक का उपचुनाव भी भाजपा के लिए खास रहा. सीएम बीएस येदियुरप्पा की नाक का सवाल था और उन्होंने यहां दोनों सीटें जीत ली. मणिपुर में पांच सीटों में से तीन पर भाजपा ने कब्जा जमाया.
झारखंड में मायूसी रही
हालांकि झारखंड में भाजपा का जादू नहीं चला. यहां की दुमका सीट पर जेएमएम ने कब्जा जमाया है, वहीं बेरमो में कांग्रेस कैंडिडेट को जीत मिली. दोनों ही सीटों पर भाजपा को हार मिली.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : चिराग पासवान ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है…




