
Jamshedpur : शहर में कार से गांजे की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र की है. हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, पर पुलिस ने कार से कुल 70 किलो गांजा जब्त किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एमजीएम थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कार से तस्करी कर गांजा लाया जा रहा है. इसे लेकर एक छापामारी दल का गठन कर नारगा के पास चेकिंग के लिए तैनात किया गया. इसी दौरान बालीगुमा के समीप एक कार (डब्ल्यूबी 02 जेड 2066) आती दिखी. संदेह होने पर जब पुलिस ने कार का पीछा किया, तो कार को सुगना बस्ती में घुसा दिया गया. कुछ दूरी पर तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गए. कार की जांच करने पर उसमें डिक्की के बॉक्स से एक-एक किलो के कुल 70 गांजा के पैकेट बरामद किए गए. कार और गांजा को जब्त कर थाना ले आया गया है. कार मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : कॉम्प्लेक्स की दीवार में सेंधमारी कर जेवेलर्स दुकान में की आठ लाख के जेवरात की चोरी




