
Giridih: ट्रेन में नशा खिलाकर पैसे समेत एटीएम कार्ड लूटने वाले आरोपियों की तलाश में रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रेलवे पुलिस गिरिडीह पहुंची. रेलवे पुलिस की टीम में एसआई आर. आर पाटिल समेत तीन समेत पदाधिकारी थे. इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी गिरिडीह के साइबर थाना पहुंचे. जहां अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें: मझगांव : लापता बच्चे की लाश तालाब से मिली, आरोपी महिला को हवाले करने की मांग को लेकर उग्र भीड़ ने थाना घेरा
जलगांव रेलवे पुलिस के एसआई पाटिल के अनुसार जलगांव के एक व्यक्ति को नशा खिलाकर दो युवकों ने उसके पास से 40 हजार नगद और एटीएम कार्ड तक लूट लिया था. जलगांव रेलवे थाना में व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था. इसके बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों आरोपियों की पहचान बेंगाबाद और धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गयी. हालांकि रेलवे पुलिस ने दोनों के नाम बताने से इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है : गीता कोड़ा
दरअसल, मामला दो साल पहले का बताया जा रहा है. जलगांव के जिस व्यक्ति से दोनों आरोपियों ने नशा खिलाकर लूटा था. उन दोनों ने नगद रुपये के साथ उसके एटीएम कार्ड तक लूट लिए थे. और इसी एटीएम कार्ड से पेटीएम के माध्यम से दोनों आरोपी पिछले छह माह से पैसे निकासी करते आ रहे थे.
लिहाजा, जलगांव के रेलवे पुलिस की मानें तो पिछले छह माह में लाखों रुपये दोनों आरोपियों ने उड़ाये हैं. वहीं दुसरी तरफ बैंक खाते से पैसे निकासी किए जाने की जानकारी जलगांव के व्यक्ति को बैंक प्रबंधन की ओर से दी गयी. इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने दूसरी शिकायत जलगांव थाना पुलिस को की. तो पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की.
इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’




