Bihar

कॉम्प्लेक्स की दीवार में सेंधमारी कर जेवेलर्स दुकान में की आठ लाख के जेवरात की चोरी

Gaya : जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर बाजार स्थित देवा कांप्लेक्स में स्थित श्री शंकर ज्वेलर्स से चोर सेंधमारी कर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात ले गये. कॉम्प्लेक्स के पीछे की जमीन खाली थी. जहां से चोरों ने चोरी करने के लिए रास्ता बनाया और दुकान के अंदर घुस गए. डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

इसे भी पढ़ें : राज्य के मनरेगा कर्मियों को दीवाली के पहले मिलेगा मानदेय, राशि आवंटित

Related Articles

Back to top button