ChaibasaJharkhand

झारखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है  : गीता कोड़ा

Chaibasa :  आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजकर झारखंड कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने गुवा क्षेत्र के पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की. गीता कोड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति झारखंड में लोगों का झुकाव बढ़ा है. पार्टी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में धनबाद, बोकारो, रांची, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के विकास एवं विस्तार का कार्यभार उन्हें मिला है. वे इसे पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से निभाने के लिए प्रयासरत  हैं. उन्होंने कहा कि लोग धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी से दूर हो रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर भारतीय जनता पार्टी सरकार में आई थी, लेकिन झूठ की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है. सच्चाई लोगों के सामने धीरे-धीरे आती जा रही है. उन्होंने कहा कि सांगठनिक रूप से कांग्रेस पार्टी विकास की ओर अग्रसर है एवं पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है. गीता कोड़ा ने कहा कि जनता ने उन्हें काम करने का मौका दिया है, जिसे वह पूरे ईमानदारी के साथ निभायेंगी.

इसे भी पढ़ें – मझगांव : लापता बच्चे की लाश तालाब से मिली, आरोपी महिला को हवाले करने की मांग को लेकर उग्र भीड़ ने थाना घेरा

Related Articles

Back to top button