
Bundu : युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग समेत तीन व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गए. 14 सितम्बर शुक्रवार की शाम 6 बजे बुंडू डीएसपी अशोक कुमार रविदास ने डीएसपी आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें :दुमका : सीनियर छात्र करते थे जूनियर छात्रों से नशे के नाम पर वसूली
फोन से हुई दोस्ती फोन से ही प्यार में बदल गयी
डीएसपी ने बताया कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के सारुगड़ी निवासी नवीन उर्फ राकेश महतो ने जमशेदपूर की एक अनजान युवती के साथ फोन से दोस्ती किया. उसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी. नवीन एक बार युवती से मिलने जमशेदपुर भी गया था. दोनों की दोस्ती 5 माह पूर्व से चल रही थी. जब दोस्ती फोन से ही प्यार में बदल गयी तो युवक ने युवती को 12 सितम्बर को रांची बुला लिया. युवक द्वारा रांची जाकर युवती को शाम साढ़े चार बजे रीसिव किया गया. उसके बाद बुंडू लेकर गया जहां आरोपी भाड़े के कमरे में रहता था. नवीन उर्फ राकेश महतो और उनके दोस्त हेम सिंह महतो और एक नाबालिग नव किशोर सिंह मुंडा द्वारा 12 सितम्बर की रात में पहले बुंडू में ही युवती के साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया गया. उसके बाद तमाड़ ले जाकर गये पुनः रातभर बारी-बारी से यहां भी युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया.
घटना को अंजाम देने के बाद 13 सितम्बर को युवती को रांची जाने वाली बस में बैठा दिया गया. रांची पहुंचे ही युवती द्वारा अपनी आपबीती पीसीआर-6 पुलिस को सुनाई गयी.
इसे भी पढ़ें :धनबादः फिल्मों तक ही सीमित गांधीगिरी, रीयल लाइफ में PMCH में हाथापाई
बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में टीम का किया गया गठन
पीसीआर-6 पुलिस जवान के द्वारा युवती को रांची महिला थाना लाया गया और धारा 363/366ए/376डी/34 भादवि एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद रांची एसएसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देशानुसार बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम में इंस्पेक्टर संचमान तमांग, महिला थाना प्रभारी बुंडू संगीता झा, तमाड़ थाना प्रभारी बिमल कुमार और जिला पुलिस बल को शामिल किया गया.
इसे भी पढ़ें : IAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड
15 घंटो के अंदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
टीम के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जाने लगी. 13 सितम्बर की रातभर छापामारी चलायी गयी. इधर मामले का पता चलने पर तीनों स्थान छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान बुंडू और तमाड़ क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. 15 घंटे के अंतराल में मामले का खुलासा किया गया. नवनियुक्त डीएसपी अशोक कुमार रविदास का पहला काम बेहतर रहा.




