
Ranchi: समाज कल्याण बोर्ड के अंतर्गत चल रही परिवार परामर्श केंद्र ने इस साल एक अप्रैल से 31 अगस्त तक 520 मामलों का निष्पादन किया है. इस अवधि में कुल 1048 मामले आये, जिनमें से 528 मामले अभी तक लंबित हैं. यह जानकारी समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि शहर में परिवार परामर्श केंद्र के प्रति लोगों की विश्वसनीयता बढ़ रही है.
इसे भी पढ़ें: मोमेंटम झारखंड मामले में हाईकोर्ट का आदेश, याचिकाकर्ता ACB में दर्ज करायें FIR
प्रचार-प्रसार नहीं कर रही राज्य सरकार
समाज कल्याण बोर्ड की सौजन्य से चल रही परिवार परामर्श केंद्र के बारे में लोगों को कम जानकारी है. श्रीमती पांडे ने कहा कि इस कारण कई बार लोग थाना में चले जाते हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि राज्य में परिवार परामर्श केंद्र के प्रचार-प्रसार पर ध्यान दे. इसके तहत केंद्रों समेत सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, वॉल पोस्टर, पेंटिग आदि के माध्यम से लोगों में जागरूकता लानी होगी.
इसे भी पढ़ें: चकाचौंध में खो गया गांव का विकास ! दर-दर ठोकर खाने को मजबूर विधायक के क्षेत्र के लोग
लाभुकों की संख्या अधिक
उषा पांडे ने बताया कि 520 मामलों में करीब 5015 लोगों को लाभ मिला है. जिसमें बच्चे भी है. इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि एक मामला में औसतन 10 लोगों को लाभ मिलता है. वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मामलों का निबटारा जल्द से जल्द किया जायेगा.
महिला संबंंधी मामलों पर अधिक ध्यान
उन्होने इस दौरान कहा कि केंद्र के स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मामलों को थाना और कोर्ट में आने से रोकना था. जिसमें केंद्र काफी हद तक सफल रहा. लेकिन इसके प्रचार में कमी के कारण अभी भी लोगों में इसके कार्यों की जानकारी का आभाव है. वर्तमान समय में आने वाले महिला मामलों के बारे में जानकारी देते हुए इन्होंने कहा कि मुख्य मामलों में लीव-इन-रिलेशनशीप और विवाह के बाद भी प्रेम संबध अधिक पाये जाते हैं.




