DhanbadJharkhand

धनबादः फिल्मों तक ही सीमित गांधीगिरी, रीयल लाइफ में PMCH में हाथापाई

Dhanbad: मुन्ना भाई MBBS फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक मैसेज देने की भी कोशिश हुई थी कि कोई बड़ा या छोटा नहीं. फिल्म का वो सीन शायद आज भी हर किसी के जहन में हो, जब हॉस्पीटल की सफाई कर रहे एक कर्मचारी को मुन्ना भाई झप्पी देते हुए, उसके काम के लिए थैक्यू बोलता है. लेकिन रीयल लाइफ, रील लाइफ से अलग होती है. और कुछ ऐसा ही दिखा धनबाद के पीएमसीएच में.

इसे भी पढ़ें-वन विभाग में अब तक 1100 करोड़ का पौधारोपण, करोड़ों का घपला, फाइल पर कुंडली मारकर बैठे अफसर

 जहां सफाईकर्मी और मरीज के परिजनों में ना सिर्फ तीखी नोंकझोक हुई, बल्कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. बाद में अस्पताल के ही होमगार्ड जवान ने आकर बीच बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें- UPA शासनकाल में PM के PS रहे सीनियर IAS का भी झारखंड से मोह भंग

क्या है पूरा मामला

मामला धनबाद के पीएमसीएच का है जहां साफ-सफाई को लेकर एक सफाई कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई. और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दरअसल, सफाई कर्मी सेंट्रल इमरजेंसी के पास पोछा लगा रहा था, उसी दौरान मरीज के परिजन वहां से गुजरे. इतनी सी बात पर सफाईकर्मी ने अपना आपा खोते हुए, परिजनों के साथ अभद्रता की और कॉलर पकड़ कर बद्तमीजी शुरु कर दी.

इसे भी पढ़ें- NEWSWING IMPACT : शौचालय निर्माण घोटाले पर सीएम सचिवालय ने मांगी लाभुकों की लिस्ट

जिसके बात परिजन भी गुस्से में आ गये. कुछ देर तक हॉस्पीटल कैंपस में मारपीट वाला माहौल बन गया. लेकिन इस बीच वहां मौजूद होमगार्ड के जवान ने आकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत कराया.

Related Articles

Back to top button