
Simdega : एसएस प्लस टू हाइस्कूल में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा ह्यमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मुक्ति कारवां भारत जोड़ो अभियान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त व अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलित कर की गई. उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले से हर साल अलग-अलग रूप में हजारों बच्चों की ट्रैफिकिंग होती है. यह जिले के लिये कलंक है. इस कलंक को सभी के प्रयास से मिटाना है.
इसे भी पढ़ें – जिन सड़कों का शिलान्यास राष्ट्रपति ने किया, उससे नगर विकास विभाग ने झाड़ा…
चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा मुक्ति कारंवा रथ चलाया जा रहा है
प्लेसमेंट संस्था द्वारा नौकरी के नाम पर बहला फुसला कर बच्चों को शिकार बनाया जाता है. बच्चों को जिले से बाहर ले जा कर बड़े महानगरों में बेच दिया जाता है. उनके साथ यौन शोषण, प्रताड़ित भी किया जाता है. उन्होंने कहा कि आज से शुरू हो रहे मुक्ती कारवां एक सचल दस्ता है. जो गांव-गांव घुमकर ट्रैफिकिंग व यौन शोषण जैसे बुराईयों के खिलाफ जगारूकता फैलाने के लिए कार्य करेगा. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा मुक्ति कारंवा रथ चलाया जा रहा है. ह्यूमन ट्रैफिकिंग के नाम से जिले को जाना जाता है. इसे सभी के जन जागरूकता से खत्म करना होगा.
इसे भी पढ़ें – मोमेंटम झारखंड मामले में हाईकोर्ट का आदेश, याचिकाकर्ता ACB में दर्ज करायें FIR
महिला शक्ति मिलकर सभी को जागरूक करने में योगदान करेंगे
जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जायेगी. वहां के प्रशासन के सहयोग से जिले की ह्यूमन ट्रेफिकिंग के शिकार हुए बच्चों को छुड़ाकर लाया जायेगा. सिमडेगा जिले की 17 हजार महिलाएं विभिन्न समूहों के माध्यम से एक साथ जुड़ी है. महिला शक्ति मिलकर सभी को जागरूक करने में योगदान करेंगे. जिले के एसपी संजीव कुमार ने भी अपने संबोधन में ट्रेफिकिंग को हर हाल में रोकने के लिये पुलिस तैयार है.
इसमें आम लोगों से भ्ज्ञी सहयेाग की अपेक्षा है. उक्त कार्य में लिप्त लोगों के विरूध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.इसके अलावे कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के राज्य समन्वय ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के रोकथाम हेतु विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक शत्रुधन ओझा, राजा दुबे, डीएलएसए सचिव, श्रम अधीक्षक,सहभागी विकास संस्था,स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावे अन्य उपस्थित थे.





