Ranchi

झामुमो द्वारा खेलगांव में हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाने पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चुनाव आयोग पहुंचा. झामुमो द्वारा खेलगांव, रांची में हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाने पर तीव्र विरोध जताया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल मे विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले खा उप प्रमुख प्रकाश झा, अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा शामिल थे.

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो द्वारा ख़ेलगाव को हेलिकॉप्टर पार्किंग बनाया गया है, वह किसके आदेश पर बना है, अभी तक कितनी बार हेलिकॉप्टर उड़ा और क्या क्या हेलिकॉप्टर से गया, इसकी जांचहो. हेलिकॉप्टर से भारी मात्रा में चुनाव में पैसा का भी आवागमन की संभावना है. झामुमो कितना पैसा पार्किंग का दे रहा है, किसको दे रहा है, ये सब जांच का विषय है.

ख़ेलगाव में हेलिकॉप्टर पार्किंग रखने से झामुमो नेता बिना जांच चेक के सीधा उड़ान भर रहे हैं.वहाँ कोई सी आई एस एफ प्रतिनियुक्ति नहीं है जो जाने वाले व्यक्ति की जांच करे. पूरे प्रकरण मे कौन कौन पदाधिकारी इसमें शामिल हैं, ये भी पता लगाना आवश्यक है. इस मामले पर फिलहाल मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है.

इसे भी पढ़ें: नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप के लिए कुमारी पलक का हुआ चयन

Related Articles

Back to top button