
Dhanbad : बीआइटी सिंदरी में अंशकालीन व्याख्याताओं की नियुक्ति की जायेगी. यांत्रिकी अभियंत्रण, धातु अभियंत्रण तथा दूर संचार अभियंत्रण विभाग में व्याख्याताओं की नियुक्ति की जानी है. इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है. नियुक्ति साक्षात्कार के आधार पर होगी. तीनों विभागों में सात जनवरी को दिन के साढ़े दस बजे से साक्षात्कार होगा.
साक्षात्कार में शामिल होने वालों को अपना बॉयोडाटा साथ लाना होगा. नियुक्ति के व्याख्याताओं को एक घंटे के प्रत्यके क्लास के लिए पांच सौ रुपये मानदेय के रूप में दिये जायेंगे. यह राशि एक माह में अधिकतम 60 क्लास से अधिक के लिए नहीं दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा: अब रमकंडा में तेंदुआ ने ली बच्चे की जान, 24 घंटे में दूसरा हमला



