HazaribaghJharkhandLead News

जेपी सेंट्रल जेल हजारीबाग में छापेमारी पेन ड्राइव सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Ranchi : जेपी सेंट्रल जेल हजारीबाग में डीसी नैंसी सहाय के नेतृत्व में बुधवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी में शामिल पुलिस की 10 टीम ने जेल के सभी वार्डों की तलाशी ली. महिला वार्ड, जनरल वार्ड, अंडा सेल समेत सभी वार्डों की गहनता से जांच पड़ताल की गयी.

छापेमारी में जेल के कैदी वार्ड से पेन ड्राइव, चाकू और कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मिले हैं. छापेमारी दिन के करीब तीन बजे प्रारंभ हुई और संध्या करीब सात बजे समाप्त हुई. जानकारी के अनुसार बरामद पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर जेल प्रशासन से जवाब मांगा गया है. वहीं पुलिस प्रशासन पेन ड्राइव की जांच टेक्निकल सेल से भी करायेगी. छापेमारी को लेकर जेपी सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जेल से फोन के माध्यम से धमकी सहित अन्य शिकायत पर छापेमारी की गई. छापेमारी टीम में एसपी, एसडीएम, मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के कई वरीय अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: बीआइटी सिंदरी में अंशकालीन व्याख्याताओं को होगी नियुक्ति

Related Articles

Back to top button