
Ranchi : कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान राज्य का कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर सम्भव प्रयास कर रही हैं.
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य के 90 % राशन कार्डधारियों को 2 माह का अग्रिम राशन दिया जायेगा. साथ ही राज्य में संचालित दाल-भात केंद्र को सुचारू रूप से सरकार पूरी तरह से मदद करेगी. जरूर पड़ेगी तो और भी केंद्र झारखंड सरकार खोलेगी.
झारखण्ड के राशन कार्डधारी परिवार को 2 माह का अग्रिम राशन देने का निर्णय लिया गया है। राज्य के लगभग 90% परिवारों को इसका लाभ होगा। आप तसल्ली रखें, आपका यह बेटा और भाई झारखण्डवासियों के लिए लगातार प्रयासरत है।
लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें, घर पर रहें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 25, 2020
इसे भी पढ़ें – #Lockdown: 21 दिन नहीं, दो माह का बैकअप लेकर काम करें अधिकारी – हेमन्त सोरेन
लगभग 90 फीसदी परिवारों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के राशन कार्डधारी परिवार को 2 माह का अग्रिम राशन देने का निर्णय लिया गया है. राज्य के लगभग 90% परिवारों को इसका लाभ होगा. राज्यवासियों से अपील करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आप तसल्ली रखें, राज्यवासियों के लिए लगातार उनकी सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है. लोगों से अपील कर कहा है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें, घर पर रहें.
इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 606 हुई, अब तक 10 लोगों की मौत
7 लाख लोगों को 10-10 किग्रा चावल देने की व्यवस्था
राज्य सरकार ने राज्य के राशन कार्डधारी परिवार के लिए नमक एवं चीनी पहुंचाने का निर्णय लिया है. राज्य में 377 दाल-भात केंद्रों के माध्यम से भी जरूरतमंद लोगों तक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर सरकार लगातार प्रयासरत है.
सीएम ने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां आवश्यकतानुसार और केंद्र खोले जायेंगे. जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था पर उन्हें कार्ड नहीं दिया गया, ऐसे लोगों की जानकारी सीएम ने मांगी है. उन्होंने कहा है कि ऐसे 7 लाख लोगों को भी 10-10 किग्रा. चावल देने की व्यवस्था की गयी है.
प्रत्येक मुखिया को 10-10 हजार रुपये की मदद
गांव में लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सोरेन ने घोषणा की है कि पंचायत स्तर पर जरूरतमंदों तक लगातार सहायता पहुचायी जाये. इसके लिए उन्होंने प्रत्येक मुखिया को 10-10 हजार रुपये देने की बात कही है. पंचायत प्रतिनिधियों से अपील कर सीएम ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में एक सच्चे सेवक के रूप में अपने पंचायतवासियों पर नजर बना कर रखे. जहां भी उन्हें लगता है कि लोगों को किसी प्रकार की जरूरत क्या आवश्यकता है वह तत्काल अपने सीनियर या प्रशासन से संपर्क करें. सीएम सोरेन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे वैश्विक महामारी के इस समय में मिलकर वैश्विक महामारी को दूर करने के लिए मिल कर काम करें.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Corona ने ली भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की जान, मुंबई में इसी महीने दी थी पार्टी



