
Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का अलग-अलग मामला दर्ज किया है. घटना के बाद दोनों पक्षों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है.
पहला पक्ष
पहले पक्ष में गणेश रेसीडेंसी बिरसानगर की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी पड़ोस के रहने वाले प्रशांत कुमार सिंह, बारीडीह डीएस फ्लैट के रहने वाले आदित्य कुमार सिंह के अलावा एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. घटना 7 सितंबर की रात 8 बजे की है. कहा गया है कि सभी आरोपियों ने घर के बाहर पहले मजमा लगाया था. उसके बाद घर के भीतर घुस गए. मारपीट कर जख्मी कर दिया और घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की.
दूसरा पक्ष
दूसरे पक्ष में एक महिला की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी बिरसानगर के रहने वाले मुकुल कुमार, गौरव, कुसम कुमारी, कुमकुम कुमारी और वंदना देवी को बनाया गया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि घटना 7 सितंबर की शाम 6.30 बजे से लेकर 6.45 बजे के बीच लोयोला बीएड कॉलेज सिल्वर टावर के पास की है. घटना के समय सभी आरोपी नाजायज मजमा बनाकर घर में घुस गए. गाली-ग्लौज और मारपीट की. घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की और घर के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया.




