JamshedpurJharkhand

जमशेदपुरः डीबीएमएस बीएड कॉलेज में नवरात्री पर महिषासुर मर्दनी का आयोजन किया गया 

Jamshedpur: डीबीएमएस बीएड कॉलेज में नवरात्री के अवसर पर महिषासुर मर्दिनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती नीलकंठन, अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती श्रीप्रिया सह-सचिव तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर ने कहा कि दुर्गोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत है. यह उत्सव हमें सामूहिकता का संदेश देता है. हमें रजस, तमस और सात्विक तीनों गुणों को अपनाना चाहिए. कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती नीलकंठन ने कहा कि भारत आदिकाल से नारीशक्ति को एक अपरिसीम ऊर्जा मानता आया है और यह उत्सव उस ऊर्जा को अनुभव करने का सुअवसर है.

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी एवं परविंदर सिंह, उर्वशी रे, टी. धरना द्वारा चरण वंदना की गई. दुर्गोत्सत्व के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को दीक्षा, अंकुर एवं पूजा पॉल ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया. महिषासुर मर्दनी की सुन्दर प्रस्तुति अंतरा सरकार, तान्या कुमारी, सुमेधा दत्ता एवं नीतिश कुमार घोष ने दी. धुनुची नृत्य की प्रस्तुति मामोनी नामता, निपू रानी पैरा, दिया प्रमाणिक, आकांशा कुमारी, रानी कुमारी लोहार एवं सावित्री इच्चागुटू ने प्रस्तुती दी. अंजली राना, भाग्यवती और मुस्कान ने बंगला नृत्य प्रस्तुत किया. नव दुर्गा नृत्य पम्मी, मिनाक्षी, जयन्ती, प्रिया, भावना, विनीता, हर्षिता, सेलोना, मंजू ने किया. छात्र शुभांगी, नताशा, नेहा, शैलजा और वंदना ने माता का सुन्दर भजन गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया. पूरा सभागार भक्तिमय हो गया था. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की शिक्षिका पामेला घोष दत्ता, डॉ. सूरीना भुल्लर सिंह, डॉ. मिनाक्षी चौधरी, गायत्री कुमारी, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी, सुश्री मौसमी दत्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी ने पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की. मंच सज्जा लक्ष्मीकांत, अंकिता, संचिता ने किया.

सभागार को सजाने में कॉलेज के कर्मचारी सुदीप प्रमाणिक, अभिजीत दे, बिरेन्द्र पाण्डेय  एवं जुलियन अंथोनी की सराहनीय भूमिका रही. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने सभी छात्र-छात्राओं को दुर्गा पूजा की शुभ कामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन शुभांगी और नेहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिव्य ज्योति होनहागा ने किया.

Related Articles

Back to top button