
Ranchi : गोड्डा जिले के महगामा प्रकरण पर डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई होगी. महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह के व्यवहार से नाराज गोड्डा जिले के पांच थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने एसपी से खुद का स्थानांतरण करने की मांग की थी. इस मामले में डीजीपी एमवी राव ने कहा कि इसे लेकर पुलिस की इंक्वायरी चल रही है. इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.
देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें – क्या आपने कहीं यह खबर देखी, मोदी सरकार ने RBI से कर्ज लेने की सीमा 75 हजार करोड़ से बढ़ा कर 2 लाख करोड़ कर ली
किसी की मृत्यु होने पर और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जारी होगा पास: डीजीपी
इंटरस्टेट जाने के लिए लगातार आ रहे पास के आवेदन के सवाल पर डीजीपी एमवी राव ने कहा कि लॉकडाउन में इस पर विशेष नजर है कि पास का गलत प्रयोग नहीं हो. उन्होंने कहा कि ऊपरवाला न करे कि किसी के परिवार में किसी की मृत्यु हो, तो वैसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के परिवार के सदस्य को दाह संस्कार के लिए पास जारी किया जायेगा. इसके अलावा किसी के परिवार में मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है तो उस स्थिति में पास जारी किया जायेगा. डीजीपी ने कहा कि इन दो परिस्थितियों के अलावा किसी भी कारण से किसी को इंटरस्टेट पास नहीं दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi के 14 स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बेचेंगे किताबें, मिली प्रशासनिक स्वीकृति
MLA दीपिका पांडेय सिंह के व्यवहार से नाराज 5 थानों के प्रभारियों व पुलिसकर्मियों ने मांगा ट्रांसफर
गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह के व्यवहार से नाराज गोड्डा जिले के पांच थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने एसपी से खुद का स्थानांतरण करने की मांग की है. गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले मेहरमा, महगामा, हनवारा, बेलवाअड्डा और ठाकुर गंगटी के थाना प्रभारियों और सभी पुलिसकर्मियों ने गोड्डा एसपी और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन व झारखंड पुलिस एसोसिएशन को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि हम सभी पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को महगामा विधानसभा क्षेत्र के थानों से दूसरी जगह स्थानांतरण करने की कृपा की जाये ताकि हम सभी विधि सम्मत सरकारी कार्य करते हुए अपने आत्मसम्मान को बचा सकें.
विधायक व उनके कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के आत्मसम्मान को पहुंचा रहे ठेस
थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की विधायक दीपिका पांडे सिंह के निर्वाचन के बाद से ही थाना क्षेत्र में विधायक व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धौंस दिखा कर हमेशा हमारे और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचायी जा रही है, जिससे विधि सम्मत कार्य करने में काफी कठिनाई होती है. साथ ही वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का अनुपालन कराने के क्रम में विधायक के कार्यकर्ताओं के द्वारा लॉकडाउन को तोड़ा जाता है और उनको समझाने और मना करने पर विधायक एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है.
इसे भी पढ़ें – CoronaUpdates: 80 जिलों में 14 दिनों से कोई केस नहीं, अब 10 दिन में केस डबल – स्वास्थ्य मंत्रालय



