JharkhandRanchiTOP SLIDER

रांची में आज 11 केंद्रों पर लगेंगे कोरोना के टीके

Ranchi: कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिले में 11 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा. इसमें से 10 केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं और एक केंद्र ग्रामीण इलाके में बना है. सभी ग्‍यारह केंद्रों पर कोवैक्‍सीन की कुल 1600 डोज उपलब्‍ध कराई गई है. वहीं कोविशील्‍ड की बस 10 डोज उपलब्‍ध कराई गई है. कचहरी स्थित बंदोबस्‍त कार्यालय में लगे केंद्र पर कोवैक्‍सीन व कोविशील्‍ड दोनों टीके मुहैया कराए गए हैं. इसमें से छह केंद्र कार्यस्‍थल पर बनाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, जायडस कैडिला की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी

आपको बता दें कि राजधानी रांची में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को आठ नए संक्रमित मिले. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 99 हो गई है. 13 मरीज डिस्‍चार्ज हुए. अब तक रांची में कुल मरीज 85528 हो गए हैं. इसमें से 83841 मरीज ठीक हो चुके हैं. महामारी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण का कार्य जारी है. शनिवार को  जिले के कुल 11 केंद्रों पर कोरोना की वैक्‍सीन दी जाएगी.

यहां लगेंगे कोरोना से बचाव के टीके

  1. राज्‍य योग केंद्र
  2. बंदोबस्‍त कार्यालय
  3. मोबाइल वैन
  4. नेपाल हाउस
  5. विधानसभा
  6. हाईकोर्ट
  7. सदर अस्‍पताल
  8. एजी कार्यालय
  9. सीसीएल
  10. रिम्‍स
  11. बीआइटी मेसरा

 

रांची में लोग हुए जागरूक

राजधानी रांची में टीकाकारण को लेकर लोग पहले से कहीं अधिक जागरूक हो गए हैं. वैक्‍सीनेशन के लिए केंद्रों पर आने वाले लोगों के हुजूम को देखते हुए इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. प्रशासन की ओर से अब ग्रामीण इलाकों में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है. जिले में कुल करीब 23 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है.

Related Articles

Back to top button