GoddaJharkhandMain Slider

#Godda: मस्जिद में नमाजियों को रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक अधिकारी समेत तीन घायल, पांच गिरफ्तार

Godda: गोड्डा जिले में एक मस्जिद में नमाजियों को रोकने गयी पुलिस टीम पर शुक्रवार को हमला कर दिया गया जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गये.

यह घटना ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार स्थित मस्जिद की है. मामले में पांच लोग गिरफ्तार किये गये हैं.

नमाज पढ़ रहे लोगों के द्वारा पुलिसकर्मियों के ऊपर पत्थर से हमला किया गया जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित दो जवान घायल हो गये. पथराव में एक वाहन का शीशा भी टूट गया है.

इसे भी पढ़ें : #Ranchi के 14 स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बेचेंगे किताबें, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

मस्जिद के पीछे नमाज पढ़ रहे थे लोग


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडरो बाजार स्थित मस्जिद के पीछे दीवार के पास करीब 40 से 50 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करके नमाज अदा कर रहे थे.

बाहर से गेट लगा हुआ था और सभी के जूते और चप्पल बाहर रखे हुए थे. पुलिस को इसको लेकर शक हुआ. जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सभी नमाज अदा कर रहे थे. इसी दौरान लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें : क्या आपने कहीं यह खबर देखी, मोदी सरकार ने RBI से कर्ज लेने की सीमा 75 हजार करोड़ से बढ़ा कर 2 लाख करोड़ कर ली

पथराव में 3 पुलिसकर्मी हुए घायल, पांच गिरफ्तार

नमाज अदा कर रहे लोगों के द्वारा अचानक पुलिस के ऊपर किया पथराव में एक एएसआइ सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. लोगों ने पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया जिसमें पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया.

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए लोगों में सज्जाद अंसारी, कुर्बान अली, अमजद अली, अब्दुल रहमान और अखलाकउल रहमान शामिल हैं.

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: ANM का आरोप- क्वारेंटाइन सेंटर पर जमादार ने संदिग्ध मरीजों के साथ बंद रखा, थाने ने नहीं ली शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button