
Chaibasa: चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व कांग्रेस जिला कमिटि के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन में दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण स्व० सीताराम रुंगटा की देन रही है. इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने किया था. प. सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व०रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है, कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं इनकी देन है. इनकी देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा और स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , राज कुमार रजक , शंकर बिरुली, प्रखंड सचिव जानवी कुदादा , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , इंटक कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह तुबिद, कांग्रेस सदस्य जुम्बल सुंडी , मोनू घटवारी , प्रकाश गोप , ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के कपिलो ग्राम पंचायत को मिला देश में सर्वोत्तम पंचायत का राष्ट्रीय अवार्ड




