HazaribaghJharkhand

होली एवं रामनवमी को लेकर डीसी ने दिये कई निर्देश, असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा

Hazaribagh: लोकसभा चुनाव, होली तथा रामनवमी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था पर बैठक की गई. बैठक में उपायुक्त ने हर प्रखण्ड के थाना प्रभारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से पूर्व में घटित घटनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारियों द्वारा बताया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में 107 के तहत् एवं शांति समिति की बैठक पूर्ण की जा चुकी है तथा सभी समुदाय के लोगों ने आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें – पलामू : प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर रहेगी आयोग की खास नजर, नामांकन के समय देना होगा अकाउंट का ब्यौरा

बैरिकेडिंग की जाये

उपायुक्त ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चैकसी बरती जाये और होली को ध्यान में रखते हुए रात्रि 10 बजे के पश्चात् किसी भी प्रकार का डीजे बजाना वर्जित किया जाये. उपायुक्त ने कहा कि सहायक उत्पाद आयुक्त होली के अवसर पर शराब की बिक्री पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे. होली के दिन प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाये.

इसे भी पढ़ें – टेरर फंडिंग मामले में ईडी ने हिजबुल सरगना सलाहुद्दीन की 13 संपत्तियों को जब्त किया

Related Articles

Back to top button