
Patna : बिहार के सभी जिलों में आखिरकार पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price Hike) ने अपना शतक लगा ही लिया. ऐसे में बढ़ी कीमत पर विपक्षी दल के सबसे बड़े नेता लालू यादव (Lalu Yadav) ने ट्वीट के जरिये NDA सरकार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए पेट्रोल की कीमतों का शतक लगने के बाद NDA सरकार को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – बिहार के पुलिसवालों को तोंद कम करने पर मिलेंगे पैसे
लालू ने अपने ट्वीट में ये लिखा
लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि डबल पावर के दम पर डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में 100 रुपये पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई. तो वहीं लालू यादव के इस ट्वीट के बाद राजद समर्थक भी लगातार नीतीश और मोदी सरकार को कोस रहे हैं.
आपको बता दें कि राजद सुप्रिमो लालू यादव फिलहाल दिल्ली में पुत्री मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उन्हें पहले से ही कई तरह की बीमारियां थीं और कोरोना काल में अपना खास ध्यान रखते हुए वह दिल्ली में ही हैं. हालांकि उनके जेल से बाहर आते ही बिहार की राजनीति में उठापटक शुरू हो गयी है. राजद की वर्चुअल मीटिंग में भी उनकी मौजदूगी दर्ज की गयी थी. इसी बीच इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि जुलाई के पहले हफ्ते में आरजेडी सुप्रीमो वापस बिहार लौट सकते हैं. फिलहाल लालू यादव ट्वीट के जरिए ही राज्य सरकार पर तंज कसने का काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – बिहार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर प्रदर्शन



