BiharCrime News

पटना के तीन मकानों में एक साथ चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Patna : पटना में चोरी का मामला सामने आया है. पटनासिटी के खाजेकलां थाना पटना में चोरी का मामला सामने आया है. पटना सिटी के खाजेकलां थाना सेंधमारी कर एक साथ तीन मकानों को निशाना बनाया. चोरों ने जेवरात समेत नगद रुपये की चोरी की. चोरों की सारी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन की संख्या में नकाबपोश चोरों ने लॉक कटर से मकानों का ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

 

जानकारी के अनुसार जिस वक्त चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद ने ट्वीट के जरिये मोदी-नीतीश को दी बधाई, ये है वजह

Related Articles

Back to top button