BiharNEWS

बिहार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर प्रदर्शन

Patna : पेट्रोल के दाम में वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए पटना के चौक-चौराहे पर पोस्टर भी लगाए गए हैं. इसी क्रम में आयकर गोलंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मंगल पांडेय का प्रदर्शन वाला पोस्टर और पेट्रोल के दाम में वृद्धि को लेकर भाजपा को बधाई भी दी. बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

राजधानी पटना में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार है. जिसे लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज करते हुए पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए. आपको बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल और बढ़ते महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 7 जुलाई से पूरे देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जागरूक करने का काम करेगी. कांग्रेस का यह प्रदर्शन 7 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा.

इसे भी पढ़ें : भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय सलाहकार परिषद का किया बहिष्कार

Related Articles

Back to top button