JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand Weather: 16 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में बदलाव की संभावना कम

Ranchi: पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी से जन जीवन बेहाल है. सुबह नौ बजे के बाद से ही घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की जानकारी दी है. विभाग ने बताया है कि उत्तर-पूर्वी भागों जिसमें दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. 18 मई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. लेकिन इसके बाद राज्य के तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. जो चार डिग्री तक हो सकती है. विभाग की मानें तो राज्य के कुछ हिस्सों में ही आने वाले दिनों में बारिश होगी. वहीं, अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कुछ जिलों के लिये अलर्ट जारी किया. जिसमें बताया गया कि कुछ जिलों में बारिश होगी. इसमें गुमला, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, रांची जिला के कुछ हिस्सों में बारिश की जानकारी दी गयी है.

कुछ जिलों में छाये रहेंगे बादल

विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों में कहीं कहीं आंशिक बादल के छाए रहने की भी संभावना है. लेकिन तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है. राजधानी रांची में 15 से 20 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. बता दें कि सोमवार को पलामू का तापमान सबसे अधिक रहा. जिला का तामपान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गढ़वा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, वहीं, गोड्डा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर हाईकोर्ट को बिहार और झारखंड सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या है मामला

Related Articles

Back to top button