JharkhandLead NewsNEWSRanchi

सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर हाईकोर्ट को बिहार और झारखंड सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या है मामला

Ranchi:  बिहार के बांका स्थित चंदन डैम से सिंचाई के लिए झारखंड को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में बिहार सरकार एवं झारखंड सरकार की ओर से प्रतिशपथ पत्र दाखिल किया गया. दोनों की ओर से बताया गया की कि उनके हिस्से के कैनाल सिस्टम का मरम्मत नहीं हो पाया है, जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा. बिहार सरकार ने  चंदन डैम से झारखंड को पानी देने में असमर्थता जताई है. वहीं  झारखंड सरकार का कहना है कि उसे इस डैम से पानी मिलना चाहिए, ताकि गोड्डा में सिंचाई हो सके. प्रार्थी ने बिहार और झारखंड सरकार के जवाब पर अपना प्रत्युत्तर देने के लिए कोर्ट से समय मांगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की. मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. पिछली सुनवाई में झारखंड सरकार की ओर से बताया गया था कि झारखंड के हिस्से में आने वाले चंदन डैम के चार कैनाल सिस्टम के रिपेयर का काम इस साल के अंत तक कर दिया जाएगा. वहीं, बिहार सरकार की ओर से बताया गया कि  उसके हिस्से  के कैनाल सिस्टम को रिपेयर कर दिया गया है. पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि  चंदन डैम में 6 कैनाल सिस्टम है, जिनमें 4 कैनाल सिस्टम झारखंड  में आते हैं तथा दो बिहार में आते हैं. यह स्ट्रक्चर डैमेज हो चुका है जिसका रिपेयर करना जरूरी है ताकि गोड्डा जिला में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके. प्रार्थी निशिकांत दुबे ने गोड्डा में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी के लिए चंदन डैम के  कैनाल सिस्टम को रिपेयर करने का आग्रह करते हुए 2016 में जनहित याचिका दाखिल की थी.

Related Articles

Back to top button