Uncategorized

“नेशनल क्रश” का नया वायरल वीडियो देख फैन्स कर रहे सवाल- क्या ये वहीं प्रिया प्रकाश है!

नयी दिल्ली : नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश ने कुछ दिनों पहले अपने आंखों से पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया था. उसके बाद से प्रिया कुछ भी करती हैं, तो वो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. प्रिया प्रकाश का ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिया इतनी अलग लग रहीं हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा. बड़ी-बड़ी आंखों में मोटा सा काजल लगाए हुए जिस प्रिया प्रकाश को आप जानते हैं, उससे ये काफी अलग हैं.

इसे भी पढ़ें – जानें सोशल मीडिया पर सबके होंश उड़ाने वाली प्रिया प्रकाश के अनछुये पहलु

न आंखों में काजल है और न ही कोई शरारत

‘ओरु अदार लव‘ के गाने ‘मनिकया मलराया पूरी‘ में प्रिया को सभी ने बड़ी-बड़ी आंखों में मोटा काजल लगाए हुए शरारतें करते हुए देखा था. वहीं इन दिनों प्रिया के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो उससे काफी अलग है. इस वीडियो में प्रिया प्रकाश एकदम ही सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं. न आंखों में काजल है और न ही कोई शरारत. उनका ये हटके अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इसे भी पढ़ें – रोहित शेट्टी की सिम्बा में रणवीर के साथ नजर आयेंगी आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश

रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था. प्रिया की फिल्म ‘ओरु अदार लव‘ के गाने ‘मनिकया मलराया पूरी‘ गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था. इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था. उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था. इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button