JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: ऑटो और बाइक की टक्कर में 6 लोग घायल

Koderma: मंगलवार की दोपहर 1 बजे कोडरमा थाना अंतर्गत वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मनोज कुमार सिंह (उम्र 35 वर्ष, पिता भुनेश्वर सिंह, ग्राम फुलवरिया), वासुदेव दास (उम्र 52, पिता गनहो दास, ग्राम फुलवरिया), गणेश यादव (उम्र 52 वर्ष पिता छोटेलाल यादव), सुनीता देवी (उम्र 40 वर्ष, पति दिनेश यादव) दोनों बेलाटांड़ तिलैया, राजेंद्र बिरहोर (उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन बिरहोर ग्राम फुलवरिया), पिंटू तुरी (उम्र 25 वर्ष पिता सरजू तुरी, मसनोडीह) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ऑटो में तिलैया से सवारी बैठाकर कोडरमा की तरफ आने के दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक से जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक व ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में घायल 6 लोगों को पुलिस की मदद से कोडरमा अस्पताल लाया गया जहां इनका इलाज चल रहा है.

हाईवा पलटा, चालक बचा

इधर दूसरी घटना में जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कोडरमा घाटी में बीते रात फ्लाई ऐश लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हाईवा में बांझेडीह से फ्लाई ऐश लोड करके बिहार जा रहा था. ओवरलोड के कारण कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया, हांलाकि चालक बाल-बाल बच गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ में आदिवासी संगठनों में उबाल, केंद्र व राज्य सरकार के साथ सदर विधायक का फूंका पुतला 

Related Articles

Back to top button