
Giridih: सम्मेद शिखर मधुबन के पारसनाथ पहाड़ में मंगलवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बड़ा जुलूस निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार, राज्य की हेमंत सरकार और स्थानीय सदर विधायक सोनू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पहाड़ में एक किलोमीटर ऊपर आदिवासियों के पूजन स्थल दिशोम मांझी थान में आंदिवासी नेताओं ने तीनों का पुतला भी जलाया..इससे पहले मधुबन के फुटबॉल मैदान से विशाल जुलुस निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के महिलाओं, पुरूषों के साथ युवा और युवतियों ने भी भाग लिया. पूरे मधुबन में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस पहाड़ पहुंचा, जहां तीनो का पुतला जलाया गया.

इसे भी पढ़ें: Giridih: पारसनाथ को लेकर पारा गर्म, आदिवासियों का जुटान शुरू, मधुबन बंद, प्रशासन सतर्क




